मजाक के लिए बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो किशोर मानसिक तनाव में रहने लगा। मां को ये बात पता लगी तो उन्होंने पुलिस में मुकदमा दायर कर दिया।
आगरा में थाना न्यू आगरा इलाके के रहने वाले कक्षा 11 के छात्र की दोस्त ने घर में नहाकर बाहर आते समय मोबाइल से वीडियो बना लिया। इस दौरान तौलिया भी खींच लिया। तीन महीने बाद अश्लील वीडियो को इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। इसका पता चलने पर छात्र तनाव में आ गया। उसने आत्महत्या का प्रयास किया। इस पर छात्र की मां ने मुकदमा दर्ज कराया है। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार बालियान का कहना है कि साक्ष्य संकलन के बाद कार्रवाई की जाएगी। वीडियो डिलीट कर दिया गया है। आरोपियों में एक बालिग और एक नाबालिग है। दोनों के पिता व्यापारी हैं। नाबालिग 11वीं का छात्र और बालिग ने 12वीं पास कर ली है।