फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बरात में जा रहे दोस्तों को बेकाबू कार ने राैंदा, मौत

Thu, 05 Feb 2026 02:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो ज्ञान सिंह स्रोत परिजन
विज्ञापन
फतेहाबाद। रिश्तेदार की बरात में शामिल होने जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों को मंगलवार रात करीब 9 बजे पलिया गांव के पास बेकाबू कार ने राैंद दिया। दोनों दोस्तों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। दोनों दोस्तों की माैत से जहां शादी समाराेह की खुशियां गम में बदल गईं, वहीं दोनों युवकों के परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन




डौकी थाना क्षेत्र के गांव पोखरपुरा कुंडाैल निवासी पूरन सिंह ने बताया कि मंगलवार को परिवार से गांव पूठपुरा में बरात जा रही थी। रिश्तेदार मनीष (19) निवासी बाग वीधा मुजफ्फरपुर थाना शमसाबाद के साथ मेरा छोटा भाई ज्ञान सिंह(18) बाइक से बरात में जा रहे थे। पलिया गांव और पीपल चौकी के बीच कार ने बाइक राैंद दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। तभी पीछे से हम लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी। दोनों घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। हादसे के बाद से दोनों दोस्तों के परिवारों में मातम पसर गया। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हुई है। कार चालक का पता लगाया जा रहा है।


वहीं मृतक मनीष के चचेरे भाई अमन ने बताया कि मनीष दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई आशु 12 वर्ष का है। मनीष आगरा में एक कारखाने में चांदी का काम करता था। उसकी 10 अप्रैल को शादी होनी थी। घटना के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

फाइल फोटो ज्ञान सिंह स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें