थाने में पोंछा लगाती महिला पीआरडी कर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
महिला थाना में पीआरडी कर्मियों से साफ सफाई आदि का काम करवाने वाली महिला थाना प्रभारी को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। कुछ दिन पूर्व वायरल हुए वीडियो के मामले में जांच सीओ सिटी को सौंपी गई थी।
बता दें कि कुछ दिन पूर्व महिला थाना प्रभारी नरेंद्री सैनी द्वारा पीआरडी की महिला कर्मियों से साफ सफाई आदि कराए जाने का वीडियो वायरल हुआ था। वहीं कुछ कर्मियों ने घरेलू कामकाज कराने व दुर्व्यवहार की शिकायत भी की थी।
इस मामले में एसपी अजय शंकर राय ने जांच सीओ सिटी को सौंपी थी। मामले की जांच चल रही है। इस बीच शुक्रवार को एसपी ने महिला थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया।