युवती ने दर्ज कराया केस
युवती ने केस दर्ज कराकर आरोप लगाया कि वह अपनी बड़ी बहन केे साथ रहती हैं। 20 जून को उनकी बहन की बेटी की तबियत खराब हो गई थी। वह बेटी को दिखाने अस्पताल गई थीं। इस दौरान सहेली खुशी ने कोल्डड्रिंक पीने के लिए बुलाया। वहां उसकी बड़ी बहन रोजी, सुमित और नीरज पहले से मौजूद थे। कोल्डड्रिंक पीते ही चक्कर आने लगे।
ये भी पढ़ें - आगरा में बारिश से बुरा हाल: हाईवे से लेकर प्रमुख सड़कें तक जलमग्न, घरों-दुकानों में भरा पानी...तस्वीरें
बगल में लेटा था नीरज
पीड़िता अपने कमरे में जाकर सो गई। नींद खुलने पर देखा तो नीरज बगल में लेटा था। वह अश्लील हरकत करने लगा। विरोध पर धमकी देकर कमरे से भाग निकला। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वो गलती, जिसकी वजह से हो रहे हादसे...सबसे ज्यादा युवाओं की मौत