फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की हत्या: दोस्त ने भी दिया था साथ, क्योंकि जमानत दी थी; पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

Mon, 16 Feb 2026 09:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में बहन के कत्ल करने वाले आरोपी भाई ने अपने दोस्त का भी  साथ लिया। पुलिस ने आरोपी दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो और मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज के नगला पोप में मां के गहनों के लिए भाई रवि कुशवाहा ने बहन अनीता कुशवाहा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह घटना के लिए अपने साथी भूड़ का बाग, कमला नगर निवासी अभय उर्फ काके के साथ आया था। इस मामले में रवि को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने उसके साथी को रविवार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


अनीता कुशवाहा पति संजय कुशवाहा के साथ रहती थीं। 4 फरवरी को उनके भाई रवि ने अपने साथी अभय की मदद से घर का दरवाजा खुलवाया। घर में घुसने के बाद बहन की मां के गहने नहीं देने पर गोली मारकर हत्या कर भाग गया था। रवि को चित्रकूट से पकड़कर पुलिस आगरा लाई थी। वहीं उसके साथी की तलाश में दबिश दी जा रही थी।

एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि रविवार को अभय को कमला नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर पहले से चोरी, लूट और गैंगस्टर की आठ प्राथमिकी दर्ज हैं। इनमें 6 थाना न्यू आगरा और 2 हरीपर्वत में दर्ज हैं। वह चोरी और लूट के मामले में जेल गया था। आरोपी रवि कुशवाहा ने उसकी जमानत कराई थी। तब से वो उसी के साथ रह रहा था। हत्या में भी उसका साथ दिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें