फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दुष्कर्म आरोपी को पकड़ने फर्रुखाबाद गई थी हरीपर्वत पुलिस, वहां जो कुछ हुआ; जानकर रह जाएंगे हैरान

Mon, 16 Feb 2026 08:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

फर्रुखाबाद में दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई आगरा पुलिस टीम पर हमला हुआ। शादी समारोह में शामिल कुछ युवकों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी मौके से भाग निकला। 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद में एक शादी समारोह में शनिवार रात थाना हरीपर्वत पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी की तलाश में दबिश दी। उसे सामने देख पकड़ना चाहा तो साथियों ने पुलिस से हाथापाई की। हंगामे का फायदा उठाकर आरोपी भाग गया। फर्रुखाबाद के कादरी गेट पुलिस के सहयोग से दो युवकों को पकड़कर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


लकूला-मसेनी मार्ग पर फर्रुखाबाद शहर के मोहल्ला दिल्ली ख्याली कूंचा निवासी एक अधिवक्ता की पुत्री का विवाह समारोह शनिवार रात चल रहा था। इसमें लड़की पक्ष की ओर से वृंदावन निवासी संतोष कुमार भी आया था। संतोष के खिलाफ थाना हरीपर्वत में प्राथमिकी दर्ज है। उस पर युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप है। आरोपी के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किए थे।

रात करीब ढाई बजे थाना हरीपर्वत के दरोगा विपिन कुमार, महिला दरोगा मैटीन की अगुवाई में पहुंची पुलिस ने कादरी गेट पुलिस के सहयोग से फेरा होते समय दबिश दी। गेस्ट हाउस में रुके आरोपी को पकड़ लिया। यह देखकर आरोपी के साथियों ने हाथापाई की। फायदा उठाकर आरोपी भाग गया। पुलिस ने हाथापाई करने के आरोपी शहर कोतवाली के मोहल्ला नाला मछरट्टा निवासी विकास अग्निहोत्री (28) और उत्सव मिश्रा पर शांतिभंग की कार्रवाई की। उधर, थाना हरीपर्वत पुलिस खाली हाथ लौट आई। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। अब कोर्ट में कुर्की पूर्व कार्रवाई के लिए प्रार्थनापत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें