वायु प्रदूषण से जूझ रहे प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर और लखनऊ को नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत पर्यावरण मंत्रालय ने बजट जारी किया है। आगरा में सड़कों की मशीन से सफाई और धुलाई के साथ निर्माण कचरे के निस्तारण के लिए 4.5 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
पांच साल तक चलेगा क्लीन एयर प्रोग्राम
नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत पांच साल के लिए बजट मांगा गया है। इनमें एसटीपी के पानी से पौधों की धुलाई, सड़कों से धूल हटाने के लिए धुलाई, मशीन से सड़कों की सफाई, लोगों को जागरूक करने, तीन वाटर स्प्रिंकलर खरीदने, मोबाइल एनफोर्समेंट यूनिट, ग्रीन बफर बनाने, पौधरोपण, सिटी फोरेस्ट, पार्क, नर्सरी बनाने के लिए बजट मांगा गया है। ताजमहल के पास 90 ढाबों पर गैस आधारित तंदूर और सिलेंडर देने के लिए 22.5 लाख रुपये मांगे गए हैं।
सांस लेने लायक हुई हवा
शनिवार से तेज हवाएं चलने से हवा का जहर कम हो रहा है। रविवार को एक्यूआई 67 रहा वहीं सोमवार को 68 दर्ज किया गया।