फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा ब्रेकिंग: फतेहपुर सीकरी में फ्रांसीसी पर्यटक की तबीयत बिगड़ी, साथी पर्यटकों ने संभाला

Tue, 13 Oct 2026 12:56 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

फतेहपुर सीकरी में मंगलवार सुबह दरगाह परिसर का भ्रमण कर रही 45 वर्षीय फ्रांसीसी पर्यटक लॉरन की अचानक तबीयत बिगड़ गई समूह में शामिल एक चिकित्सक ने उनका इलाज किया। हालत में सुधार होने पर साथी पर्यटक उन्हें बस से आगरा ले गए।

 
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी में फ्रांसीसी पर्यटक की तबीयत बिगड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी में स्मारकों का अवलोकन कर रहे फ्रांसीसी पर्यटकों के एक समूह में शामिल एक महिला पर्यटक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे, जब पर्यटक दरगाह परिसर का अवलोकन कर रहे थे, तभी 45 वर्षीय लॉरन नामक महिला पर्यटक की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही स्मारक में मौजूद स्वास्थ्य कर्मी, पुरातत्व कर्मी, सुरक्षा गार्ड और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गए। समूह में शामिल एक चिकित्सक ने महिला पर्यटक का इलाज किया। स्थिति में सुधार होने के बाद, महिला पर्यटक को उसके साथी पर्यटकों द्वारा अपनी बस से आगरा ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें