फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपीएससी की फ्री कोचिंग पर ब्रेक, छात्रों की संख्या बेहद कम; इसलिए एक सप्ताह के लिए की गई बंद

Mon, 27 Jul 2026 09:11 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित मुफ्त यूपीएससी कोचिंग सेंटर को कम छात्र उपस्थिति के कारण एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। समाज कल्याण विभाग अब चयनित छात्रों से संपर्क कर नियमित कक्षाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
Coaching - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी छात्रों के लिए सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कराने वाला केंद्र बीते शनिवार से एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। यह फैसला कक्षा में छात्रों की कम संख्या के कारण लिया गया है। विभाग अब छात्र संख्या बढ़ाने के लिए जनसंपर्क करेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत इस बार 110 छात्रों का चयन हुआ था। इनमें से 62 विद्यार्थी यूपीएससी और 48 एसएससी की तैयारी कर रहे हैं। खंदारी स्थित आईएएस-पीसीएस प्रशिक्षण केंद्र में 3 जुलाई से कक्षाएं शुरू हुईं। शुरुआत में केवल यूपीएससी की कक्षाएं चलाई गईं। नए व्याख्याताओं की नियुक्ति न होने से 9 पुराने व्याख्याताओं ने ही पढ़ाया।

इन यूपीएससी कक्षाओं में नियमित रूप से केवल 15 से 20 छात्र ही उपस्थित रहते थे। कम छात्र संख्या को देखते हुए समाज कल्याण विभाग ने कक्षाओं को बंद करने का निर्णय लिया। अब कोऑर्डिनेटर और कर्मचारियों को चयनित छात्रों से संपर्क कर उन्हें बुलाने का निर्देश दिया गया है। वे कॉलेजों में जाकर छात्रों को योजना से जोड़ने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


फिर शुरू होगी नियमित
 समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र पाल ने बताया कि छात्रों की कम संख्या से अन्य चयनित छात्रों के लेक्चर छूट रहे हैं। एक बार उनसे संपर्क किया जा रहा है, जिससे वह नियमित कक्षा में आकर तैयारी कर सके। एक सप्ताह बाद कोचिंग फिर से नियमित शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें