फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.53 लाख कार्डधारकों को रिफाइंड, चना व नमक के लिए करना पड़ सकता है इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शासन से कार्डधारकों के लिए रिफाइंड, चना और नमक वितरण की योजना को तीन माह के लिए बढ़ा दिया गया है, लेकिन अप्रैल माह के लिए अभी तक इनकी आपूर्ति नहीं मिल सकी है, जिससे जिला के 2.53 कार्डधारकों को योजना का लाभ पाने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। जबकि विभाग ने डीलरों को अप्रैल माह के गेहूं और चावल करा दिया है।
विज्ञापन

गरीबों के लिए शासन से पहले मार्च माह तक राशन के साथ रिफाइंड, चना व नमक वितरण की योजना को लागू किया गया, लेकिन सत्ता वापसी के बाद इस योजना के तीन माह के लिए बढ़ा दिया गया। अप्रैल माह के राशन के साथ कार्डधारकों को इनका वितरण किया जाना था। विभाग ने डीलरों को खाद्यान्न का तो उठान करा दिया है, लेकिन अभी तक शासन से इनकी आपूर्ति नहीं हो सकी है। 10 मार्च तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मार्च माह का राशन का वितरण किया गया। अभी तक शासन से अप्रैल के राशन वितरण के संबंध में भी कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। ऐसे में कार्डधारकों को अप्रैल माह के राशन व चना, नमक रिफाइंड पाने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
फैक्ट फाइल
पात्र गृहस्थी 225707
अंत्योदया कार्डधारक 27593
कुल राशन कार्ड धारक 253300
शासन से अभी तक रिफाइंड, चना, नमक की आपूर्ति नहीं कराई गई है। विभाग ने डीलरों को अप्रैल के राशन का उठान करा दिया है। अभी वितरण के लिए तारीख निर्धारित नहीं की है। शासन से तिथि निर्धारित होने और आपूर्ति मिलने पर रिफाइंड, नमक चना का वितरण कराया जाएगा। - केएन सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें