फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताजमहल समेत सभी स्मारकों में कल मिलेगा मुफ्त प्रवेश, जानिए क्यों मिल रही छूट

विज्ञापन
ताजमहल में कल मिलेगा मुफ्त प्रवेश
विज्ञापन
आगरा। 19 नवंबर को ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, एत्मादौला समेत सभी स्मारकों में निशुल्क प्रवेश मिलेगा। 19 नवंबर से शुरू हो रहे विश्व धरोहर सप्ताह के तहत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने यह फैसला लिया है। इस संबंध में अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिता की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। विश्व धरोहर सप्ताह के दौरान 25 नवंबर तक विभिन्न स्मारकों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि 19 ताजमहल में केवल प्रवेश निशुल्क रहेगा। मुख्य गुंबद में प्रवेश के लिए लोगों को 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट खरीदना होगा। इस पर कोई छूट नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

-
ताज कॉरिडोर में जमा कूड़े में लगी आग

आगरा। आगरा किला के पीछे ताज कॉरिडोर पर यमुना के किनारे जमा कूड़े के ढेर में किसी ने आग लगा दी। इससे ताजमहल के आसपास धुआं ही धुआं हो गया। इसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। कुछ देर के लिए आगरा किला से ताजमहल साफ दिखाई नहीं दिया। पर्यटक धुआं की वजह से ताजमहल का फोटो शूट नही कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें