फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हार्ट अटैक मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत, फ्री लगेगा 40 हजार का इंजेक्शन; एसएन मेडिकल कॉलेज में मिलेगी सुविधा

Mon, 17 Nov 2025 10:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

Heart attack: हार्ट अटैक मरीजों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने आपातकाल में लगने वाले 40 हजार के इंजेक्शन को निःशुल्क कर दिया है। एसएन मेडिकल कॉलेज में आज से ट्रायल होने जा रहा है। 
विज्ञापन
हार्ट अटैक - फोटो : Adobe stock photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब हार्ट अटैक के मरीजों को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में और अत्याधुनिक सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हार्ट अटैक के मरीजों को मुफ्त 40 हजार रुपये की कीमत वाला इंजेक्शन देने की सुविधा शुरू की जाएगी, जिसका ट्रायल सोमवार से किया जाएगा।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इमरजेंसी में हार्ट अटैक के मरीज लाए जाने पर उन्हें तुरंत टेनेक्टेप्लाज या स्ट्रेप्टोकाइनेज इंजेक्शन लगाया जाएगा। यह इंजेक्शन खून के थक्के बनने से रोकता है और अटैक के बाद शुरुआती ‘गोल्डन ऑवर’ में मरीज की जान बचाने में काफी कारगर माना जाता है। यह मुफ्त इंजेक्शन मरीजों को दोगुनी राहत देगा और उपचार में कीमती समय भी बचेगा।

दिशानिर्देशों के अनुसार इंजेक्शन लगाए जाने के बाद मरीज को आवश्यकता पड़ने पर सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में रेफर किया जाएगा। इसके साथ ही जिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ईसीजी और अन्य आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं, वहां भी इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। नतीजे और ट्रायल के बाद ये जिला अस्पताल में भी इंजेक्शन की सुविधा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें