फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: धोखेबाज पति-पत्नी...लॉटरी में निवेश का झांसा देकर ठगे 20 लाख, चार साल बाद की शिकायत

Thu, 22 May 2025 09:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

लॉटरी संचालक ने लाखों की धोखाधड़ी कर डाली। चार साल बाद भी रकम न मिलने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में निवेश का झांसा देकर दंपती ने 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित ने 4 साल बाद भी रकम नहीं मिलने पर पुलिस से शिकायत की। 
विज्ञापन


शाहगंज निवासी विजय कुमार ने अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह के कार्यालय में शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि आवास विकास कालोनी सेक्टर 12 निवासी दंपती बीसी (लाॅटरी) का कार्य करते थे। वह लोगों से रकम लेकर निवेश में फायदे की कहते थे। इससे वह झांसे में आ गए और धीरे-धीरे 20 लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन


आरोपी दंपती ने अप्रैल 2020 में 10 लाख रुपये के चेक दिए। मगर, बैंक में कैश कराने से मना कर दिया। जब वह रुपये मांगते तो आनाकानी करते। आरोपी दंपती के खिलाफ पूर्व में भी लोगों ने शिकायत की थी, जिसमें मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में जांच के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें