आगरा क े नवीन गल्ला मंडी यमुना पार के निरीक्षक ने ट्रांसपोर्टरों पर मारपीट का आरोप लगाया। निरीक्षक ने थाना एत्माद्दौला में तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मंडी निरीक्षक दीपचंद गुप्ता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह मंगलवार अपराह्न 3 बजे अपनी टीम के साथ आगरा-दिल्ली मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान टुंडला की तरफ से आलू से भरा ट्रक आता देख टीम ने उसे रुकने का इशारा किया। चालक ट्रक लेकर भागने लगा। उन्होंने अपने अधिकारियों को सूचना देकर ट्रक का पीछा किया। ट्रक को दक्षिणी बाईपास, रायभा टोल के पास पकड़ लिया।
अछनेरा मंडी सचिव को बुलाकर ट्रक को सीज कर दिया। निरीक्षक रात 10 बजे फिर से चेकिंग करने लगे। इस दौरान ट्रांसपोर्टर आधा दर्जन से अधिक युवकों के साथ आ गया। गाली-गलौज करने लगा। आरोपी विरोध पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। वहीं एक आरोपी की बाइक घटना स्थल पर ही छूट गई। एत्माद्दौला थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।