फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला को बैंक में नाैकरी का झांसा देकर खुलवा दिए खाते, जमा कराई ठगी की रकम; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 04 May 2026 11:25 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

महिला को प्राइवेट बैंक में नौकरी दिलाने का लालच दिया। इसी बहाने से बैंक में खाते खुलवा लिए। आरोपी ने अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर रजिस्टर करवा लिया। खातों का उपयोग अन्य लोगों से ठगी की रकम डलवाने के लिए किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर में रहने वाली महिला को बैंक में नौकरी लगवाने का झांसा दिया गया। उसके नाम से बैंक खाते खुलवाए। इसके बाद उन खातों में ठगी की रकम जमा कराई गई। पता चलने पर महिला ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मोहम्मदपुर, शास्त्रीपुरम निवासी राखी छोंकर ने डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास से शिकायत की। बताया कि रजत ने उसे प्राइवेट बैंक में नौकरी दिलाने का लालच दिया। इसी बहाने 1 मई, 2025 को बंधन बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा में खाते खुलवा लिए। अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर रजिस्टर करवा लिया। खातों का उपयोग आरोपी ने अन्य लोगों से ठगी की रकम डलवाने के लिए किया और बाद में डेबिट कार्ड व चेक के माध्यम से पैसे निकाल लिए।

आरोपी ने उन्हें धोखाधड़ी में फंसा दिया। महिला का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें