फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी से आ रही महिलाएं ठगों के जाल में उलझीं, सोने के बिस्किट का लालच; दे बैठीं 10 लाख के जेवर

Fri, 06 Dec 2024 10:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

शादी में शामिल होकर आ रही महिलाएं टप्पेबाजी का शिकार हो गईं। सोने के बिस्किट के लालच में आकर महिलाएं अपने 10 लाख के जेवर ठगों को दे बैठीं। पीड़ित महिलाओं की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शादी में शामिल होकर खंदाैली जा रहीं दो महिलाओं को टप्पेबाजों ने जाल में फंसा लिया। धातु की बिस्किट और मुहर को सोने का बताकर ऑटो में बैठाकर ले गए। रुमाल सुंघाकर 10 लाख के गहने ले गए। घटना की बृहस्पतिवार को पुलिस से शिकायत की गई है।
विज्ञापन


गांव शेरखां, खंदाैली निवासी शिवशंकर ने बताया कि वह चांदी की चेन बनाने की फैक्टरी में काम करते हैं। 4 दिन पहले पत्नी आस्था नगला मददे, बरहन निवासी माैसी मंजू तोमर के साथ भिंड, मध्य प्रदेश शादी में शामिल होने गई थीं। मंगलवार को आस्था और मंजू घर आ रही थीं। आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद नगला किशनलाल आईं। यहां पर उनके रिश्तेदार रहते हैं। रात होने की वजह दोनों रुक गईं। बुधवार सुबह टेढ़ी बगिया पर आकर ऑटो का इंतजार कर रही थीं। एक ठेल से अमरूद खरीदने लगीं। तभी एक युवक आया और सड़क से रुमाल उठाने लगा। 

उसके पास एक धातु का बिस्किट और मुहर थी। युवक कहने लगा कि सोने का बिस्किट है, इसे बेचना चाहता है। इनकी कीमत 40 से 45 लाख तक है। दोनों महिलाओं को अपनी को बातों के जाल में फंसा लिया। उन्हें ऑटो में बैठाने के बाद जलेसर रोड पर ले गया। तभी दो और युवक आ गए। 
विज्ञापन


उन्होंने महिलाओं को रुमाल सुंघा दिया। इसके बाद टप्पेबाज जो कहते गए, वो करती गईं। उनके गहने उतार लिए। बैग में भी गहने रखे थे। टप्पेबाज रुमाल में बिस्किट और मुहर पकड़ा चले गए। मंजू और आस्था को खंदाैली चाैराहे पर उतार दिया। दो घंटे बाद पता चलने पर परिजन को सूचना दी। थाना ट्रांस यमुना पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच में जुटी है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें