फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विदेश में नाैकरी का झांसा...12 राज्यों में 1500 लोगों से तीन करोड़ की ठगी, ऐसे पकड़ में आया गैंग

Sun, 07 Sep 2025 04:18 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

गैंग फर्जी ऑफर लेटर और वीजा बना कर देते थे। जब तक लोगों को पता चलता था तब तक आरोपी ऑफिस बंद कर भाग जाते थे। गैंग ने 12 से अधिक राज्यों के तकरीबन 1500 लोगों से तीन करोड़ की ठगी की है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। आरोपियों की जानकारी प्रतिबिंब पोर्टल पर भी डाली जाएगी। इससे यह पता चल सकेगा कि उन्होंने कितनी जगह और किस तरह का अपराध किया है।
विज्ञापन


आरोपियों के बैंक खातों को चेक किया जा रहा है। मोबाइल का डाटा भी चेक किया जाएगा। साइबर सेल की टीम इसके लिए लगाई गई है। थाना हरीपर्वत पुलिस ने शुक्रवार को फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी से दिल्ली के थाना मधु विहार निवासी अंकित गुप्ता और रजनी कांत उर्फ लल्ला, ज्योति कॉलोनी शहादरा निवासी विजय कुमार, थाना मंडावली निवासी विशाल मेहता, दुर्गा गली बाबरपुर शहादरा निवासी राजेश शर्मा, बलवीर एक्सटेंशन निवासी नवनीत जैन और गाजियाबाद के थाना नंदग्राम निवासी हेमंत शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

आरोपी लोगों को विदेश में नौकरी का झांसा देते थे। वीजा दिलवाने के नाम पर 45000 रुपये तक ले लेते थे। फर्जी ऑफर लेटर और वीजा बना कर देते थे। जब तक लोगों को पता चलता था तब तक आरोपी ऑफिस बंद कर भाग जाते थे। उन्होंने 12 से अधिक राज्यों के तकरीबन 1500 लोगों से तीन करोड़ की ठगी की है। यह बात पुलिस की पड़ताल में सामने आई है।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। प्रतिबिंब पोर्टल पर साइबर अपराधियों का डाटा दर्ज होता है। इन आरोपियों का भी डाटा पोर्टल पर डाला जाएगा। जो भी पीड़ित सामने आएगा उनके नाम केस में जुड़ते जाएंगे, जिससे उन्हें गवाह बनाया जा सके।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें