फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: साइबर ठगों के निशाने पर शिक्षक, बीएसए बनकर मांगे 40 हजार रुपये; मनचाहा स्कूल दिलाने का झांसा

Fri, 17 Jul 2026 03:04 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में ठगों ने समायोजन की सरप्लस सूची का डेटा हासिल कर शिक्षकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। एक शिक्षक से बीएसए बनकर 40 हजार रुपये मांगने का मामला सामने आया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों से सतर्क रहने और किसी भी फोन या संदेश पर भरोसा न करने की अपील की है।
विज्ञापन
शिक्षक सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा विकास खंड सैंया के प्राथमिक विद्यालय भिड़ावली के एक शिक्षक से समायोजन सूची से नाम हटवाने और मनचाहा विद्यालय दिलाने का झांसा देकर 40 हजार रुपये की ठगी का प्रयास किया गया। आरोपी ने खुद को बीएसए आगरा बताकर फोन किया और रुपये की मांग की।
विज्ञापन


मामला सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने शिक्षकों को सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कुछ ठग समायोजन की सरप्लस सूची का डेटा लेकर शिक्षकों को फोन और मैसेज कर रहे हैं। वे समायोजन से नाम हटवाने, विद्यालय बदलवाने या मनचाहा विद्यालय दिलाने के नाम पर पैसे मांग रहे हैं।

बीएसए ने स्पष्ट किया कि विभाग की ओर से इस प्रकार की कोई धनराशि नहीं मांगी जाती। किसी भी शिक्षक को ऐसे फोन, मैसेज या व्हाट्सऐप कॉल पर भरोसा नहीं करना चाहिए और न ही किसी को पैसे देने चाहिए। उन्होंने बताया कि इस मामले में संबंधित ठगों के खिलाफ कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सैंया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भिड़ावली से जुड़े शिक्षक से 40 हजार रुपये की ठगी का प्रयास किया गया, लेकिन समय रहते मामला पकड़ में आने से रकम की ठगी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें