फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अधिकारी बन नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार

Wed, 26 Jul 2023 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दी। बताया कि शातिर खुद को पशु चिकित्सा विभाग का अधिकारी बताते हुए लोगों को ठगता था। उसके कब्जे नकदी, फर्जी आईडी आदि बरामद हुए हैं।एसपी विनोद कुमार ने कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि कोतवाली क्षेत्र के बालाजीपुरम निवासी शांती देवी जो कि स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मी हैं। उनसे बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर राजीव कुमार निवासी गांव भरतपुर जनपद फिरोजाबाद ने 3.50 लाख रुपये ठगी कर ली थी। खुद को पशु चिकित्सालय गौतमबुद्ध नगर में अधिकारी के पद पर तैनात होना बताया था। शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि मामले जांच के दौरान साइबर सेल को दी गई थी। साइबर क्राइम एक्सपर्ट महिपाल सिंह, सरयू, जोगेंद्र चौधरी की टीम ने शातिर को ढूंढ निकाला। बुधवार को कोतवाली प्रभारी प्रदीप सेंगर के साथ मिल कर राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 85510 रुपये, दो मोबाइल, तीन फर्जी आधार कार्ड और एक फर्जी आईडी कार्ड बरामद हुआ। पूछताछ में उसने महिला व कई अन्य लोगों से ठगी करने की बात स्वीकार की। पूछताछ में बताया कि वह जरूरतमंद लोगों को निशाना बनाता था। उन्हें खुद को अधिकारी बताने के साथ ही फर्जी आईडी कार्ड भी दिखाता था। फोन पर बात करता रहता था, ताकि रुपये देने वाले को यकीन बना रहे।

एसपी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में ठगे गए लोगों के नाम बताए। उसने कल्पना रानी से एक लाख, शिव कुमार से 5.50 लाख रुपये, रवी भदौरिया से 50 हजार, विपिन यादव से 1500 रुपये, पुष्पा से 1500, पूजा यादव से पांच हजार रुपये, बबीतासे पांच हजार रुपये ठगे हैं। आरोपी की अपराध से अर्जित चल अचल संपत्ति के बारे में जानकारी की जा रही है। इसके बाद कुर्की की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें