फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उधार दिए रुपये वापस मांगने पर दुकानदार को पीटा

Wed, 26 Jul 2023 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। उधार दिए गए रुपये वापस मांगने पर एक दुकानदार की पिटाई की गई। सिर में धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया। उक्त घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला रते निवासी मनोज कुमार ने बताया कि वह सिरसागंज रोड तिराहा के पास परचून की दुकान किए हुए है। उसने नगला टांक निवासी सुरजीत सिंह को 31500 रुपये उधार दिए थे। सुरजीत भी उक्त मार्ग पर मिठाई की दुकान किए हुए है। 17 जुलाई की शाम को वह अपने रुपये वापस मांगने गया तो वह गाली गलौज करने लगा और रुपये वापस करने से साफ मना कर दिया। विरोध करने पर सुरजीत, गौरव, सौरव, सुनील, लवकुश उर्फ अमित कुमार ने उसे लाठी डंडा से पीटना शुरू कर दिया। सुरजीत ने धारदार हथियार सिर में मार दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर शराबा सुनकर वहां लोग आ गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें