फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल पर नहीं थम रही लपकागिरी, महाराष्ट्र से आए परिवार को ऐसे ठगा

Wed, 13 Nov 2019 11:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताजमहल पर लपकागिरी थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को महाराष्ट्र से आए एक परिवार को लपकों ने ठग लिया। लपका ने गाइड बताकर परिवार को 250 रुपये के टिकट के बजाए 50 रुपए का टिकट दिया और सैलानियों को ताजमहल में छोड़कर फरार हो गया। जब मुख्य मकबरे पर परिवार को रोका गया तब जाकर उन्हें ठगी की जानकारी हुई। पर्यटकों ने पुलिस को तहरीर दी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित होगा ये रेलवे स्टेशन, आईएसओ का मिला प्रमाणपत्र, देखें तस्वीरें

बताया गया है कि मंगलवार को महाराष्ट्र के रामगढ़ निवासी बैजनाथ परिवार संग ताजमहल देखने आए थे। ताजमहल पर भीड़ अधिक होने के कारण वहां मौजूद एक युवक आया। युवक ने अपना नाम युनूस बताया और खुद को गाइड बताकर टिकट जल्द दिलाने की बात की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  चांदनी रात में ताजमहल के दीदार को अब नहीं पड़ेगा जेब पर बोझ, महज बीस रुपये का टिकट

पर्यटकों से सात टिकट के लिए 1500 रुपए लिए और बाद में बाकी रुपए देने की बात की। युवक स्मारक में गया और मुख्य मकबरे के पास चमेली फर्श पर दूसरे सैलानी को लाने की बात कहकर वहां से निकल गया। 

ये भी पढ़ें: प्रकाश पर्वः 'गुरु' की चरण पादुका के दर्शन कर 'निहाल' हुए भक्त, दीवान के आगे टेका मत्था

परिवार जब मुख्य मकबरे पर जाने के लिए पहुंचे तो वहां टिकट की जांच कर रहे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के कर्मचारियों ने उन्हें रोक लिया। जब टिकट की जांच की गई तो टिकट 50 रुपए की थी और उसके आगे दो बनाकर उसे 250 किया गया था। पर्यटक ने पर्यटन पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज किया जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें