फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष बिलाल अहमद ने पेश की सौहार्द की मिसाल, मंदिर निर्माण को दिया अंशदान

Tue, 12 Nov 2019 05:57 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष बिलाल अहमद ने मंदिर निर्माण के लिए दिया अंशदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अयोध्या प्रकरण में फैसले के बाद ताजनगरी ने सौहार्द की मिसाल कायम की है। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष बिलाल अहमद ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए राम मंदिर निर्माण के लिए अंशदान दिया। उन्होंने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट अरुण यादव को 1100 रुपये का चेक सौंपा। 
विज्ञापन


बिलाल अहमद करीब 11 बजे अपने साथियों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। कहा कि उनका मकसद देश में भाईचारा कायम रखने का संदेश देना है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बने, इसके लिए वह आगे आए हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि फिलहाल ये चेक उनके पास ही रखा है। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए जब ट्रस्ट बनेगा, तब इसे ट्रस्ट में जमा कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें