आगरा के एक व्यापारी से घोड़ों की शक्तिवर्द्धक दवा का बिजनेस करने के नाम पर तीन लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली गई। व्यापारी ने पुलिस से शिकायत की। साइबर क्राइम सेल की जांच के बाद थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया है।
दयालबाग निवासी मोहनजीत सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार मई 2017 में उनके पास एक ई-मेल आया। इसमें इंग्लैंड का पता लिखा था। इसमें प्रस्ताव था कि घोड़ों के लिए शक्तिवर्द्धक दवाइयां भारत से भेजकर व्यापार कर सकते हो।
इसमें लागत से दोगुने मुनाफे की बात कही गई। इस पर कंपनी के प्रतिनिधि से बात की, उसने कंपनी के दस्तावेज ई-मेल से भेज दिए। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने सैंपल भेजने का दबाव बनाया।इसके लिए एक कंपनी के बारे में बताया।