फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर ठगी: आपके बेटे पर संकट है..., बातों में फंसाई पूर्व फौजी की पत्नी; ले उड़े सोने-चांदी के आभूषण

Fri, 01 Sep 2023 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद मे टप्पेबाजों ने पूर्व फौजी की पत्नी से ठगी की। उन्होंने महिला को उसके बेटे की जान का खतरा बताया और सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
 
विज्ञापन
पीड़ित महिला और मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में मायके से रक्षाबंधन का पर्व मनाकर घर लौट रही पूर्व फौजी की पत्नी को बाइक सवार टप्पेबाजों ने ठगी का शिकार बनाया। टप्पेबाजों ने महिला के पुत्र पर आने वाले संकटों को दूर करने के लिए पूजा कराने के नाम पर उसके आभूषण एवं नकदी ले लिए। इसके बाद बाइक सवार टप्पेबाज फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। एसपी ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता से जानकारी ली है। पुलिस टप्पेबाजों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

 

यहां की है घटना 

थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रोफेसर कालोनी निवासी 48 वर्षीय सरोज देवी रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए अपने मायके सिरसागंज गई हुई थीं। वह बृहस्पतिवार को भाई को राखी बांधकर बस से घर वापस आ रही थीं। वह सुबह करीब 11:30 बजे बजे करीब शंकरपुरी कट के पास बस से उतरी। तभी उसे बाइक सवार दो युवक मिले। जिन्होंने पता पूछने के बहाने महिला से बातचीत शुरू कर दी। वह महिला को अपने साथ बातचीत करते हुए एचकेएस गेस्ट हाउस के समीप ले गए। जहां उन्होंने महिला को उसके पुत्र पर आने वाले संकट के बारे में बताकर अपनी बात के जाल में फंसा लिया। महिला उनकी बातों में आ गई। 

ये भी पढ़ें - पीसीएस-जे: एटा की एक बेटी और बेटे ने लिखी कामयाबी की इबारत, बेहद प्रेरक हैं सक्सेज स्टोरी; जानें इनके बारे में

ले उड़े आभूषण 

उसने पर्स में रखी हुई नकदी, चार अंगूठी, कुडंल और मंगलसूत्र उतारकर दोनों युवकों को दे दिए। नकदी और आभूषण लेकर दोनों युवक बाइक से फरार हो गए। जब तक महिला कुछ समझ पाती। तब तक दोनों युवक फरार हो चुके थे। यह घटना वहां लगे हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सूचना मिलने पर एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह, इंस्पेक्टर हरवेन्द्र मिश्रा एवं अन्य पुलिसकर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। जहां एसपी ग्रामीण ने महिला से पूछताछ की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

ये भी पढ़ें - दोस्त बने हैवान: शराब पिलाने के बाद किया कुछ ऐसा..., युवक नहीं मिला पा रहा खुद से नजरें; वीडियो कर दिया वायरल
विज्ञापन

दर्ज किया गया मुकदमा 

एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि टप्पेबाजों ने महिला को पुत्र पर संकट बताते हुए ठगी का शिकार बनाया है। उससे कुंडल और अंगूठी ले गए हैं। महिला गले में चेन पहने हुई है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें