फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार धाम यात्रा के पैकेज के नाम पर 16 लाख की धोखाधड़ी, नोएडा की कंपनी ने दर्ज कराया मुकदमा

Thu, 03 Oct 2019 11:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में वेबसाइट पर कम रेट पर टूर पैकेज का विज्ञापन देकर नोएडा की एक कंपनी से 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। कंपनी की शिकायत पर आगरा पुलिस जांच कर रही है। कंपनी के कई खाते और ऑफिस की जानकारी मिली है। 
विज्ञापन


नोएडा की सॉफ्टवेयर कंपनी सॉफ्ट साइट लिमिटेड के मैनेजर सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी के 18 कर्मचारियों को चार धाम यात्रा पर जाना था। इसके लिए एक वेबसाइट पर लायस केयर ट्रिप ग्रुप नाम की कंपनी का विज्ञापन देखा था। इस पर कंपनी से टूर पैकेज के बारे में पता किया। 

छह बार में जमा कराए 16 लाख

पैकेज की जानकारी वेबसाइट पर ही दी गई। इस पर सुनील कुमार ने छह बार में 16 लाख रुपये कंपनी के खाते में ऑनलाइन ही ट्रांसफर किए। यात्रा से दो दिन पहले सुनील के पास एक ईमेल आया। इसमें बताया गया कि मौसम खराब हो गया है। अभी यात्रा नहीं कराई जा सकती है। इसके बाद वेबसाइट से कोई जवाब नहीं आया। इस पर सुनील कुमार ने अपनी रकम वापस मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर ईमेल पर ही जवाब आया कि जीएसटी काटकर रकम वापस की जाएगी। लेकिन, रकम वापस नहीं आई। अब कंपनी के अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी बंद हो गए हैं। सुनील कुमार ने लखनऊ में पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद आगरा पुलिस को जांच के आदेश किए गए। एसएसपी बबलू कुमार ने सीओ सदर को जांच के आदेश किए।

छह खातों को खाली कर दिया

पुलिस की जांच में पता चला है कि टूर कंपनी ने आगरा के कई खातों में रकम जमा कराई थी। रकम जमा होते ही दूसरे खाते में जमा कर दी जाती थी। पुलिस को कंपनी के छह खातों की जानकारी मिली है। उनको चेक किया गया, लेकिन उनमें रकम नहीं थी। बैंक की मदद से खातों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि कुछ खाते फर्जी आईडी पर खोले गए थे।

पिनाहट और बाह गई टीम

पुलिस को आशंका है कि पिनाहट और बाह का हेलो गैंग का हाथ हो सकता है। इसके लिए टीम वहां गई है। इससे पीड़ितों की संख्या और भी हो सकती है। एत्माद्दौला क्षेत्र में भी कंपनी के ऑफिस की जानकारी मिली है। यहां एक व्यक्ति इसे चलाता था। ऑफिस किराए की दुकान में खोला गया था, अब बंद हो चुका है। हालांकि पुलिस एक आरोपी तक पहुंच गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें