फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर बैठाकर किसान की जेब से निकाले 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। बाजार से वापस लौटते समय एक किसान को बाइक पर बैठाकर टप्पेबाजों ने उसकी जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

थाना भोगांव क्षेत्र के गांव माधौ नगर निवासी किसान लालू सिंह शनिवार को बेटी की शादी के लिए खरीदारी करने कस्बे के बाजार में आए थे। वह जब अस्पताल तिराहा के पास से गुजर रहे थे, पीछे से एक बाइक पर आए दो युवकों ने उन्हें रोका। उनसे इटावा रोड जाने का रास्ता पूछा, किसान ने जब रास्ता बताया तो बाइक सवारों ने उन्हें आगे छोड़ देने की बात कही। किसान भी बिना कुछ सोचे समझे बाइक पर बीच में बैठ गया।
इटावा रोड पर पहुंचने के बाद बाइक सवार लालू सिंह को उतार कर चले गए। किसान कुछ आगे बढ़ा और जेब में हाथ डाला तो उसकी जेब में रखे 50 हजार रुपये गायब थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन पता नहीं लग सका। पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें