फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट दिलाने के नाम पर सैनिक से ठगे 9.50 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। कुसमरा टंकी के पास रह रहे कुछ लोगों ने सेना के जवान से प्लॉट दिलाने के नाम पर 9.50 लाख की ठगी कर ली। मामले की जानकारी होने पर जब पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

औरैय्या के गांव उमरैन निवासी सेवानिवृत्त सैनिक विजय द्विवेदी वर्तमान में परिवार के साथ यशोदा नगर कानपुर में रह रहे हैं। उन्होंने दी तहरीर में बताया है कि एक मई 2015 को पानी की टंकी कुसमरा के पास निवास कर रहे कुछ लोगों ने उन्हें प्लॉट दिलाने के नाम पर 9.50 लाख रुपये ले लिए। तीन चार दिन बाद जब वह बैनामा कराने के लिए पहुंचे, तब पता चला कि उक्त प्लॉट का बैनामा उन लोगों ने अपने नाम करा लिया है।
इस बात का उन्होंने व भाई अशोक ने विरोध किया तो आरोपियों ने ब्याज सहित रुपये वापस करने के लिए पांच माह का समय मांगा। इस दौरान उन्हें करीब 11 लाख का एक चेक दिया गया, जो बाउंस हो गया। इस बारे में जब आरोपियों से कहा तो उन्होंने दूसरा चेक देने की बात कही। इस बीच एक आरोपी एक राजनीतिक पार्टी की धौंस दिखाने लगा। आरोप है कि आरोपी उन्हें व परिजनों को धमकी दे रहा है। पीड़ित ने नामजद लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी करने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें