फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सरकारी योजना से आवास दिलाने के नाम पर ठगी

Wed, 02 Apr 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
मैनपुरी। बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने के लोगों से ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव श्रंगानसीरपुर निवासी संतश्री का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना की लिस्ट में नाम था। करीब 10 दिन पूर्व आमिर खान, अनिल कुमार के नाम से फोन आया। बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना की लिस्ट में नाम है। जल्दी आवास दिलाने के लिए 25 हजार रुपए मांगे। 10 हजार रुपये फोन पे द्वारा डाल दिए। फिर उन्होंने मैनपुरी आकर कागजों पर साइन करने के लिए कहा। मैनपुरी ईसन नदी पुल पर बुलाकर 15 हजार रुपये फिर ले लिए। उसके बाद से अब फोन नहीं उठा रहे हैं। वहीं, सलिंगापुर निवासी कांति देवी, सुघर सिंह, पप्पू राठौर को भी प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर हजारों रुपयों से ठग लिए गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें