मगर, उसने इंकार कर दिया। रुपये वापस मांगने पर टालमटोल करता रहा। बाद में आरोपी मकान बेचकर सिकंदरा में रहने लगा। आवास विकास कॉलोनी में कोचिंग खोल ली। वह जब भी उससे बात करने जाते हैं तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर भगा देता। अब तक भटकने को मजबूर
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है। बीएड में प्रवेश के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। इस पर मुकदमा दर्ज करके विवेचना के आदेश किए हैं।