फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: तीन लेखपाल, दो बैंक प्रबंधक सहित 11 के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

Wed, 30 Nov 2022 01:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीन लेखपाल, दो बैंक प्रबंधक सहित कुल 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन सभी पर कंपनी बनाकर ठगी करने का आरोप लगाया गया है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्मादपुर कस्बे के एक व्यक्ति ने बीमा के नाम पर की गई धोखाधड़ी का प्रार्थनापत्र न्यायालय में दिया था। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीन लेखपाल, दो बैंक प्रबंधक सहित कुल 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन सभी पर कंपनी बनाकर ठगी करने का आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन

 
एत्मादपुर निवासी चंद्रवीर के दिए प्रार्थनापत्र के मुताबिक सुनीता उर्फ पूजा निवासी नगला किला, शिकोहाबाद हाल निवासी मोहल्ला सतोली बघेलान, एत्मादपुर ने दो वर्षों में अपनी पूजा इन्वेस्टमेंट कंपनी में बीमा के नाम पर 13 माह तक 10 हजार रुपये प्रतिमाह और 1.35 लाख रुपये अतिरिक्त चार्ज के रुप में जमा कराए। पत्नी पूनम से भी 50 हजार रुपये फिरोजाबाद स्थित पंजाब नेशनल बैंक के खाते में जमा कर लिए।

चेक हो गए थे बाउंस 

वहीं, सुनीता और उसके पिता सुरेश चंद्र ने 3.75 लाख रुपये उधार भी लिया है। बीमा और उधार दी रकम मांगने पर झगड़ने लगे। मामले में आरोपी सुनीता उर्फ पूजा, एत्मादपुर के दो और नगला किला के एक तत्कालीन लेखपाल, दो बैंक प्रबंधक की मदद मैनेजर की मदद से नाम पता बदलकर अलग अलग पहचान पत्र से बैंक खाते खुलवाए और मेरे भुगतान की एवज में उक्त खातों के चेक जारी कर दिए, जो बाउंस हो गए।

थाना प्रभारी सर्वेश कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर चंद्रवीर सिंह के प्रार्थनापत्र के आधार पर सुनीता उर्फ पूजा, सुरेश चंद्र, उसकी पत्नी फूलवती पत्नी सुरेश चंद्र निवासी सतोली बघेलान, रामशंकर व उसकी पत्नी उषा देवी निवासी मलीपुरा खंदौली, तत्कालीन लेखपाल अयोध्या, राजकुमार, तत्कालीन बैंक प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक फ़िरोजाबाद एवं एत्मादपुर व तीन अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें