फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खुद को सीपारपीएफ जवान बताकर भेजी सामान की लिस्ट...फिर आईएएस अधिकारी से बताई पहचान, ठग लिए 75 हजार रुपये

Sun, 28 Sep 2025 12:04 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

ठग ने खुद को सीआरपीएफ का जवान बताया। ट्रांसफर के चलते सामान बेचने की बात कही। साथ ही एक आईएएस को परिचित बताकर उनकी फोटो भी भेज दी। इससे पीड़ित उसकी बातों में आ गए।
विज्ञापन
Cyber crime - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में थाना हरीपर्वत क्षेत्र के एक व्यापारी को साइबर ठग ने सीआरपीएफ का जवान बताकर व्हाट्सएप कॉल की। इसके बाद एक आईएएस अधिकारी से पहचान बताकर भरोसा जीत लिया। ट्रांसफर होने की वजह से घर का सामान सस्ते में बेचने की बात कहकर 75 हजार रुपये ट्रांसफर कराने के बाद फोन स्विच ऑफ कर लिया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नई विजय नगर कॉलोनी निवासी अजय मित्तल ने केस दर्ज कराया। पुलिस को बताया कि 10 जुलाई को उनके व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को सीआरपीएफ का जवान संतोष कुमार बताया। बोला कि उसका ट्रांसफर हो गया है। इस वजह से वह घर का सामान सस्ते में बेचना चाहता है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

दूसरे दिन उसने सामान की फोटो के साथ लिस्ट भेज दी। मना किया तो ठग ने भरोसा दिलाने के लिए उनके व्हाट्सएप पर एक आईएएस को परिचित बताकर उनकी फोटो भी भेज दी। इससे वह उसकी बातों में आ गए।

अपनी पत्नी के बैंक खाते से नितेश दुबे नाम के युवक के खाते में 75 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ठग 41 हजार रुपयों की और मांग करने लगा तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने ठग से पहचान पत्र और वीडियो कॉल पर बात करने के लिए बोला तो उसने फोन काट दिया। बाद में स्विच ऑफ कर लिया। पुलिस केस दर्ज कर जांच में लगी है।

ये भी पढ़ें-आश्रम कांड: रूम नंबर 101 और रात तीन बजे... यूपी के इस होटल में छिपा था चैतन्यानंद सरस्वती; गिरफ्तारी की कहानी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें