फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन के लिए सरकारी भवन तोड़ने को भेजे नोटिस

विज्ञापन
कासगंज में फोरलेन के दायरे में आ रहे भवन में होती तोड़फोड़ - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। फोरलेन निर्माण के लिए शहरी आबादी में काम तेज गति से करने के लिए प्रशासन ने रणनीति तैयार की है। फोरलेन की हद में आ रहीं सरकारी इमारतों को तोड़ने के लिए नोटिस जारी हुए हैं। अलीगढ़ के कमिश्नर यहां दौरे पर आ चुके हैं। उन्होंने भी जिला प्रशासन को शहरी आबादी के बीच के भवनों के अतिक्रमण हटवाने के स्पष्ट निर्देश दिए।
विज्ञापन

शहर की सीमा में नवाब कन्या तरौरा स्कूल, नगरपालिका सहित कुछ अन्य सरकारी भवन फोरलेन की हद में आ रहे हैं। निजी भवन स्वामियों को तो नोटिस जारी कर लोक निर्माण विभाग पिछले कई दिनों से तोड़फोड़ करा रहा है। तमाम लोगों ने अपने भवनों में स्वयं तोड़फोड़ कर अतिक्रमण हटा लिए हैं। अब सरकारी भवनों में तोड़फोड़ की प्रक्रिया आगे बढ़ाई है।
लोक निर्माण विभाग ने अब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजकर जल्द ही अतिक्रमण हटाने के लिए कहा कि जिससे कि फोरलेन का काम प्रभावित न हो। वहीं नगर शिक्षा अधिकारी ने नवाब कन्या तरौरा विद्यालय स्कूल की बाउंड्री वॉल और अतिरिक्त कक्ष तोडने के लिए बीएसए को पत्र लिखकर दिशा निर्देश मांगा है। अब जल्द ही इन सरकारी भवनों में तोडफ़ोड़ शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

निर्देश मिलने पर उठाएंगे कदम
- नवाब कन्या तरौरा स्कूल में चिह्नित हद तक भवन तोड़ने के लिए उच्चाधिकारियों से दिशा निर्देश मांगा है। जैसा भी निर्देश मिलेगा अगला कदम उठाएंगे।
- सचिन यादव, नगर शिक्षा अधिकारी।
जारी कर दिया है पत्र
- कुछ सरकारी भवनों की कुछ हद तक की सीमा फोरलेन के दायरे में है। संबंधित विभाग के अधिकारियों को पत्र जारी कर शीघ्र अतिक्रमण हटवाने का अनुरोध किया- सुधीर कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें