फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन के लिए न तोड़ा जाए आंबेडकर पार्क, डीएम से की मांग

विज्ञापन
कासगंज कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को पार्क न तोड़े जाने की मांग को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे अनुयाय? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। फोरलेन के लिए कराए जा रहे काम को पूरा करने के लिए शहरी क्षेत्र में तमाम भवन तोड़े जा रहे हैं। इन भवनों में आंबेडकर पार्क भी शामिल हैं। बसपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आंबेडकर अनुयायी बुधवार को जिलाधिकारी सीपी सिंह से मिले और आंबेडकर पार्क को न तोड़ने की मांग की।
विज्ञापन

आंबेडकर अनुयायियों ने जिलाधिकारी को बताया कि आंबेडकर पार्क वर्षों पुराना है। इस पार्क को न तोड़ा जाए। पार्क टूटता है तो आंबेडकर अनुयायियों की भावना को ठेस पहुंचेगी। जिलाधिकारी ने मांग करने वालों से स्पष्ट किया कि जितनी हद में फोरलेन बनना है उतना तो बनेगा ही, लेकिन आंबेडकर पार्क को कुछ हद तक पीछे की ओर बढ़ाकर जगह दे दी जाएगी।
इस संबंध में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से भी बातचीत की है। डीएम के आश्वासन पर आंबेडकर अनुयायी संतुष्ट नजर आए। लोक निर्माण विभाग ने तय किया है कि आंबेडकर पार्क को कुछ हद तक दूसरी दिशा में शिफ्ट कर दिया जाएगा। जिससे पार्क का क्षेत्रफल लगभग बराबर ही बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें