फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन ः भवन स्वामियों को किया टीमों ने आगाह

विज्ञापन
कासगंज में सोरों रोड पर फोरलेन के लिए खोदाई करती जेसीबी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। फोरलेन के लिए अतिक्रमण चिह्नित करने के बाद लोक निर्माण विभाग की टीमें शनिवार को भवन स्वामियों को आगाह करने के लिए दुकानों और घर घर तक पहुंची। कहा कि अतिक्रमण कर बनाए गए व्यापारिक प्रतिष्ठान खाली कर दें और अतिक्रमण हटालें अन्यथा लोक निर्माण विभाग अतिक्रमण ढहा देगा।
विज्ञापन

शहर में चिह्नांकन को लेकर भवन स्वामी संतुष्ट नहीं हैं। आए दिन अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन दे रहे हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा नए सिरे से चिह्नांकन करा दिया गया। अब विभाग की टीमें भवन स्वामियों को चेतावनी देने भवनों तक पहुंची। कहा कि दो से तीन दिन में सामान सुरक्षित स्थान पर ले जाएं।
कई भवन स्वामियों ने टीमों के समक्ष चिह्नांकन को लेकर अंसतोष भी जाहिर किया, लेकिन विभागीय इंजीनियरों ने चिह्नांकन को पूरी तरह सही बताते हुए अतिक्रमण हटवाने को कहा। लोक निर्माण विभाग की कार्रवाई से भवन स्वामियों में खलबली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भवन स्वामियों को नोटिस दिए जा चुके हैं। कुछ लोग स्वयं अपने अतिक्रमण हटा रहे हैं। अतिक्रमण नहीं हटाने वाले भवनों का अतिक्रमण विभाग हटाएगा।
- सुधीर कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें