फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: यमुना में नहाते समय डूब गए चार युवक,  दो को बचाया, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी 

Sat, 11 Jun 2022 10:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में कैलाश घाट पर शनिवार दोपहर को यमुना नदी में नहाते समय चार युवक डूब गए। दो को तो सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन दो युवक गहरे पानी में चले गए। कड़ी मशक्कत के बाद गोतोखोरों ने एक के शव को बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
यमुना में डूबे युवक की तलाश करते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कैलाश घाट पर शनिवार दोपहर को यमुना नदी में नहाते समय चार युवक डूबने लगे। किनारे पर खड़े एक वृद्ध ने दो को बाहर निकाल लिया, जबकि दो गहरे पानी में डूब गए। पुलिस ने पहुंचकर गोताखोरों की मदद से तलाश कराई। इनमें से एक का शव बाहर निकाल लिया गया। दूसरे की शाम तक तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि जगदीशपुरा के ममता विहार निवासी 20 वर्षीय अंकित और पवन शनिवार दोपहर को कैलाश घाट आए थे। उनके साथ दो और युवक थे। कैलाश घाट पर मथुरा के बल्देव थाना क्षेत्र की तरफ गंगाजल की पाइप लाइन से पानी गिरता है। युवक इसी तरफ नहाने चले गए थे। अचानक गहरे पानी में चले गए। चारों डूबने लगे। यह देखकर किनारे पर खड़े एक  बाबा आ गए। उन्होंने डंडे की मदद से दो को बाहर निकाल लिया, जबकि पवन और अंकित डूब गए। दो घंटे बाद पवन के शव को निकाल लिया गया। अंकित की शाम तक तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चला। घटना की जानकारी पर परिजन आ गए। उनमें कोहराम मच गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें