फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। एक भट्ठा मजदूर की चार साल की पुत्री को आरोपी बिस्किट का लालच देकर साथ ले गया। बंबा के पास ले जाकर बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ने के बाद पिटाई कर दी। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन

जनपद एटा क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति कोतवाली क्षेत्र स्थित एक ईंट भट्ठा पर ईंट भराई का काम करता है। पत्नी व बच्चे भी भट्ठा पर ही साथ रहते हैं। बुधवार की शाम करीब सात बजे उसकी चार साल की बेटी झोपड़ी के बाहर खेल रही थी। तभी राठौर धर्मशाला मोहल्ला अग्रवाल निवासी रोहित उर्फ संजू बच्ची को बिस्किट दिलाने का लालच देकर साथ ले गया।
बच्ची को घर के बाहर न देख जब परिजनों वहां खेल रहे बच्चों से पूछा तो उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति उसे साथ ले गया है। जानकारी होते ही परिजन व साथी मजदूर तलाश में जुट गए। इस बीच आरोपी बंबा के साथ बच्ची के साथ हरकत करते पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई करने के बाद कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया। देर शाम मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद बृहस्पतिवार को आरोपी न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें