फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत पर जेल से बाहर आए रेपिस्ट ने फिर की हैवानियत, चार साल की बच्ची को बनाया शिकार

Sun, 17 Jun 2018 04:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में शुक्रवार रात को चार साल की बच्ची के साथ हैवानियत की गई। 57 साल का व्यक्ति उसे घर के बाहर से अगवा कर ले गया। इसके बाद खंडहर में उसके साथ रेप किया। 
विज्ञापन


बच्ची के शोर मचाने पर गला दबाने की कोशिश की। बच्ची के बेहोश होने पर आरोपी उसे मरा हुआ समझकर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने पांच घंटे बाद आरोपी को पकड़ लिया। 

आरोपी की निशानदेही पर बच्ची मिल गई। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार दोपहर आरोपी को जेल भेज दिया गया। वहीं इस घटना के बाद इलाके के लोगों में गुस्सा है। 
विज्ञापन

रेप के बाद हत्या की कोशिश

थाना जगदीशपुरा के इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी दादू उर्फ चेलाराम है। वो आवास विकास कॉलोनी का रहने वाला है। शुक्रवार रात को नौ बजे बच्चे घर के बाहर फुफेरी बहन के साथ खेल रही थी। 

तभी आरोपी बच्ची को उठा ले गया। बच्ची ने शोर मचाया तो उसे टॉफी दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद सेक्टर पांच में एक खंडहर में ले गया। यहां पर बच्ची के साथ रेप किया। 

बच्ची के चीखने पर पिटाई लगाई। उसके गाल पर काट भी खाया। बच्ची का गला दबाने की कोशिश की। इससे वो बेहोश हो गई। बच्ची को मरा हुआ समझकर आरोपी चेलाराम भाग निकला। 

बेहोशी की हालत में मिली बच्ची

उधर, बच्ची को घर के बाहर न देखकर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। एक युवक ने चेलाराम को बच्ची को लेकर जाते देखा था। परिजनों की सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी। 

सेक्टर छह स्थित सेंट्रल पार्क के पास चेलाराम मिल गया। उसने पहले पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बता दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। यहां बच्ची पड़ी मिली। उसकी सांसें चल रही थीं। 

पुलिस ने पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची का मेडिकल कराया गया। जिसमें उससे रेप की पुष्टि हुई। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

रेप व हत्या केस में मिल चुकी है सजा

इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी चेलाराम ने मथुरा के कोतवाली क्षेत्र में वर्ष 1996 में आठ साल की बच्ची से रेप किया था। उसकी हत्या भी कर दी थी। इस मामले में उसे जेल भेजा गया था। उसे सजा भी हो चुकी है। 

मगर, कोर्ट से जमानत पर जेल से बाहर आया है। वो आगरा में अपने रिश्तेदार की दुकान पर काम करता है। फिलहाल आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें