फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित चार वर्षीय बालक ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सर्दी के मौसम में बच्चे निमोनिया, बुखार और कोल्ड डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। मंगलवार को बुखार से चार वर्षीय एक बालक की मौत हो गई। वहीं 11 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन बच्चों को गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में 654 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। बालरोग विशेषज्ञ के कक्ष में 97 बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इमरजेंसी पहुंचे, निमोनिया, सर्दी जुकाम, बुखार और कोल्ड डायरिया से पीड़ित 11 बच्चों को भर्ती कराया गया।
तीन बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव अहिरवा निवासी सतीश चंद्र के चार वर्षीय पुत्र नयन को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें