फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj : ई-रिक्शा से गिरकर चार साल के बालक की मौत, मां के साथ बुआ घर जा रहा था मासूम

Sun, 17 Jul 2022 09:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में चार साल के बालक की मौत हो गई। मासूम अपनी मां के साथ ई-रिक्शा से जा रहा था, तभी वह सड़क पर गिर गया। उसके ऊपर से रिक्शा गुजर गया। 
विज्ञापन
मासूम अवी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के लक्ष्मीगंज में रविवार को ई-रिक्शा में सवार होकर मां के साथ जा रहा चार साल का मासूम सड़क पर गिर गया। उसके गिरते ही उस पर ई रिक्शा चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन उसे अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने चालक के खिलाफ तहरीर दी है। 

विज्ञापन


सहावर क्षेत्र की मोहनपुर नगर पंचायत निवासी अंजली और उसका चार साल का बेटा अवी ई-रिक्शा में बैठकर बस अड्डे जा रहे थे। इसी दौरान अवी चलते ई-रिक्शा से गिर पड़ा। रिक्शा उसके ऊपर चढ़ गया, जिससे उसके गंभीर चोट आ गई। हादसे के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मासूम को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम बेटे की मौत होने से मां रो-रोकर बेसुध हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुआ के घर जा रहा था मासूम

मासूम मां के साथ अपनी बुआ के घर हाथरस में आयोजित होने वाली मां की जोत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहा था, लेकिन होनी को तो कुछ और ही मंजूर था। वह हाथरस पहुंचने से पहले ही मौत के आगोश में समा गया।

ट्रेन मिल जाती तो शायद बच जाती जान

मासूम मां के साथ मोहनपुर से बस से कासगंज आया। इसके बाद मां-बेटे हाथरस जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे, लेकिन तब तक ट्रेन छुट चुकी थी। इसके बाद वह बस स्टैंड जाने के लिए मां के साथ ई रिक्शा में बैठ गया। रास्ते में ही वह हादसे का शिकार हो गया। 

हादसे में मृतक मासूम अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। उसका एक साल का छोटा भाई और है। बड़े बेटे की मौत को बाद से उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें