गोरखपुर छावनी-पनियहवा रेलखंड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते दिसंबर में आगरा से गुजरने वाली चार ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा। 15 से 18 दिसंबर के बीच ट्रेनें परिवर्तित रूट से चलेंगी, हालांकि आगरा के ईदगाह और आगरा फोर्ट स्टेशन पर उनका निर्धारित ठहराव जारी रहेगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर छावनी-पनियहवा रेलखंड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण दिसंबर में आगरा से गुजरने वाली चार ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा। आगरा के ईदगाह और फोर्ट स्टेशन पर ठहराव जारी रहेगा।
विज्ञापन
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन संख्या 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस 15 और 16 दिसंबर को गोरखपुर-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के बजाय गोरखपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर होकर चलेगी।
ट्रेन संख्या 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 18 दिसंबर को मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर होकर जाएगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 19726 दरभंगा-खातीपुरा एक्सप्रेस 17 और 18 दिसंबर तथा ट्रेन संख्या 19725 खातीपुरा-दरभंगा एक्सप्रेस 17 दिसंबर को सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर मार्ग से चलेगी।
विज्ञापन
चारों ट्रेनों का आगरा के निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव जारी रहेगा। ट्रेन संख्या 19037 और 19038 आगरा फोर्ट और ईदगाह से गुजरेंगी, जबकि 19725 और 19726 का ईदगाह स्टेशन पर ठहराव है। संवाद