फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: आगरा-झांसी की चार ट्रेनें निरस्त, पांच देरी से चलेंगी, दो दिन प्रभावित रहेगा रेल यातायात

Wed, 08 Dec 2021 12:17 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा से धौलपुर के बीच जाजऊ रेलवे स्टेशन पर तीसरी लाइन का मरम्मत कार्य होने के कारण रेलवे ने चार ट्रेनों को दो दिन के लिए निरस्त किया है। इस कारण इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को असुविधा हो सकती है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाजऊ रेलवे स्टेशन पर धौलपुर-आगरा खंड में तीसरी लाइन पर मरम्मत कार्य के कारण नौ और 10 दिसंबर को झांसी से आगरा के बीच चलने वाली चार ट्रेनें निरस्त रहेंगी। मरम्मत कार्य की वजह से ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। जिसके कारण पांच ट्रेन देरी से चलेंगी। दो दिनों तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। अन्य ट्रेनों पर भी असर पड़ सकता है।

विज्ञापन

ये ट्रेन होंगी निरस्त
- 11807 झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस
- 11808 आगरा कैंट-झांसी एक्सप्रेस
- 11901 झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस
- 11902 आगरा-कैंट झांसी एक्सप्रेस
देरी से चलेंगी ये ट्रेनें
- 20848 ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस
- 11078 जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस
- 14624 पातालकोट एक्सप्रेस
- 18478 योग नगरी ऋषिकेश पुरी उत्कल एक्सप्रेस
- 12807 विशाखापत्तनम निजामुद्दीन एक्सप्रेस
- 12641 कन्याकुमारी-निजामुद्दीन एक्सप्रेस
(ये सभी ट्रेनें 10 दिसंबर को 5 से 50 मिनट तक देरी से चलेंगी)

Trending Videos
विज्ञापन

शाम छह से सुबह आठ बजे तक 25 से कम यात्री होने पर नहीं चलेंगी बसें
सहालग के सीजन में बसों में यात्री घटने से परिवहन विभाग को राजस्व हानि हो रही है। ऐसे में क्षेत्रीय प्रबंधक ने 25 से कम यात्री क्षमता होने पर शाम छह बजे से सुबह आठ बजे तक बसों का संचालन नहीं करने के निर्देश दिए हैं। इसका उल्लंघन करने पर चालक व परिचालक के विरुद्ध कार्रवाई होगी।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन आगरा के क्षेत्रीय प्रबंधक ने इस संबंध में मंगलवार को सभी केंद्र प्रभारी, फौरमेन, यातायात अधीक्षक, सहायक निरीक्षक व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 

उन्होंने बताया कि यदि किसी वाहन में यात्रा के दौरान अगर 25 सवारी से कम बचती हैं तो निकटतम कस्बे में बस सेवा को निरस्त कर दिया जाएगा। यात्रियों को दूसरे वाहनों में बैठाकर उनका रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। दूसरे वाहन में यात्रियों को बैठाते समय परिचालक केंद्र प्रभारी व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को सूचित किया जाएगा। 

खाली बस नहीं चलेगी
खाली बस किसी भी दशा में नहीं चलेगी। चाहे किमी में कमी करनी पड़े। यातायात निरीक्षक मार्ग में इस व्यवस्था का सत्यापन करेंगे। एक गंतव्य की बस को भरने के बाद ही दूसरी बस भरी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें