फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचीं चार टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सेंट जोंस कॉलेज मैदान पर सिटीजन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन शनिवार को चार मुकाबले खेले गए। इनमें जीशान इलेवन, मोहसिन इलेवन और बंटी इलेवन ने अपने-अपने मैच जीते। वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में अब्दुल रहमान इलेवन को विपक्षी टीम जीके क्लब के देरी से मैदान पर पहुंचने पर वॉकओवर दे दिया गया। ये चारों टीमें रविवार को सेमीफाइनल खेलेंगी।
विज्ञापन

सिटीजन क्रिकेट क्लब यह आयोजन करा रहा है। टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने किया। पहला मैच मोहसिन इलेवन और अदनान इलेवन के बीच खेला गया। इसमें मोहसिन इलेवन 62 रनों से विजयी रहा। दूसरा मैच वॉकओवर का रहा। तीसरा मैच बंटी इलेवन और शमशेर इलेवन के बीच खेला गया, इसमें बंटी इलेवन 27 रनों से विजयी रहा। चौथा मैच आफरीदी इलेवन और जीशान इलेवन के बीच खेला गया। जीशान इलेवन दो रन से विजयी रहा।
पुरस्कार वितरण राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन करेंगे। इस दौरान मुईन बाबू, बल्देव भटनागर, कमल कपूर, नवीन गोस्वामी, हरीश सक्सेना चिमटी, नरेंद्र शर्मा, शानू कुरैशी, आदिल, मोहम्मद ताहिर, रिजवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें