फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छात्रा से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित, फतेहपुर सीकरी स्मारक में हुई थी घटना, पुलिस ने आरोपी के एक साथी को मुठभेड़ में किया था गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। फतेहपुर सीकरी स्मारक में शनिवार को स्नातक की छात्रा से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी संजय कुरैशी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार टीम गठित की है। वह घर से फरार हो गया है। वहीं मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी कासिम वर्ष 2019 में हत्या के मामले में जेल भेजा गया था। पुलिस ने अब उसे दुष्कर्म के आरोप में कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

छात्रा शनिवार दोपहर दो बजे फतेहपुर सीकरी स्मारक क्षेत्र स्थित हकीम हाउस के पास लघुशंका के लिए गई थी। इस दौरान दो युवकों ने उसका पीछा किया और उसका वीडियो बना लिया। छात्रा के विरोध करने पर दुष्कर्म किया। इस मामले में कासिम उर्फ हरी मिर्च को पुलिस ने शनिवार रात 12:30 बजे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। जबकि मुख्य आरोपी संजय कुरैशी घर से भाग हुआ है। उसके रिश्तेदारों और परिचितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार संजय और कासिम बिरयानी बेचते हैं।

हत्या के मामले में पकड़ा गया था कासिम
डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि वर्ष 2019 में हिरण मीनार स्मारक के समीप एक युवक का शव मिला था। उसकी जेब में ट्रेन की टिकट मिली थी। इस टिकट की मदद से पुलिस पंजाब के बठिंडा पहुंची थी। पंजाब पुलिस की मदद से मृतक की पहचान अफजल अली उर्फ बंटी के रूप में हुई थी। पुलिस ने कॉल डिटेल खंगाली थी। सामने आया था कि मृतक के संबंध राजरानी नामक महिला से थे। पुलिस ने महिला को पकड़ लिया। उसने बताया था कि मृतक से उसके प्रेम संबंध थे लेकिन बाद में उसके किसी और से संबंध हो गए। उसने पूर्व प्रेमी को रास्ते हटाने की योजना बनाई। इसमें कासिम, इकबाल, इसरार सहित पांच लोग शामिल हो गए। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर पांच आरोपियों को जेल भेजा था। इस मामले में आरोपी जमानत पर बाहर आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें