फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना जांच के लिए हर दिन लेने होंगे 400 नमूने, मंडलायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

Mon, 01 Jun 2020 09:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • फिरोजाबाद में कम से कम 250 सौ, मथुरा में 150 और मैनपुरी में 100 सैंपल के लिए कहा
  • कमिश्नर ने एडी हैल्थ को दिए निर्देश, कम सैंपलिंग पर सीएमओ से होगा जवाब तलब
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैंपलिंग नहीं होगी, तो संक्रमण कैसे रुकेगा। सही स्थिति नहीं पता चलेगी। सैंपल टेस्ट में आई कमी पर रविवार को मंडलायुक्त अनिल कुमार ने अपर निदेशक स्वास्थ्य विभाग से इन शब्दों में नाराजगी व्यक्त की। 
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिए कि आगरा समेत जिन जिलों में सैंपलिंग कम हो, वहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से स्पष्टीकरण मांगा जाए। आगरा में कम से कम 400 नमूनों का रोज परीक्षण करने के लिए कहा।


स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की

आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त अनिल कुमार ने कोरोना संक्रमण से बचाव व स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने एडी हेल्थ डॉ. अवनीश सिंह को प्रतिदिन आगरा में 400 लोगों की सैंपल टेस्ट करने के आदेश दिए। 
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने कहा कि मैनपुरी में 100, मथुरा में 150 और फिरोजाबाद में हर दिन 250 सैंपल लिए जाएं। इस संबंध में सभी जिलों के जिलाधिकारी व सीएमओ को पत्र जारी करने के आदेश दिए। 

'आरोग्य सेतु' डाउनलोड करने में दो जिले पिछड़े मिले

मंडलायुक्त ने शासन के लिए भेजी जाने वाली सूचना में सिमटोमेटिक केस न पाए जाने के संबंध में भी एडी हेल्थ को आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद व मैनपुरी डीएम व सीएमओ को पत्र लिखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने की प्रगति भी जानी। इसमें फिरोजाबाद व मैनपुरी जनपद पिछड़े मिले। 

उन्होंने कहा कि इसके लिए संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाए। उन्होंने हॉट-स्पॉट में अन्य बीमारी से ग्रस्त गर्भवती महिलाओं का चिह्नित कर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के आदेश दिए। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन साहब सिंह आदि मौजूद रहे।

उपचार नहीं मिलने से हुई मौतों की जांच 

मंडलायुक्त ने आगरा समेत सभी जिलों गैर कोरोना रोगियों की मौत की जांच के आदेश एडी को दिए हैं। जांच होगी कि उन्हें समय पर उपचार मिला या नहीं। क्या समय पर उपचार मिलने से उन्हें बचाया जा सकता था। सर्विलांस/मोबाइल टीम से उन्हें ट्रेस क्यों नहीं किया गया। अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। 
विज्ञापन

सख्ती: होम क्वारंटीन के उल्लंघन पर होगा मुकदमा

होम क्वारंटीन उल्लंघन व मास्क नहीं पहनने वालों के विरुद्ध मुकदमा होगा। लॉकडाउन-5 में सख्ती बरतने को लेकर मंडलायुक्त अनिल कुमार ने यह आदेश एसएसपी बबलू कुमार को दिए। कहा कि लॉकडाउन का नियम अनुसार पालन कराया जाए। 

सीडीओ से निगरानी समितियों की रिपोर्ट मांगी। समितियों की गतिविधियों के हर दिन समीक्षा के आदेश दिए। उन्होंने कहा जो भी प्रवासी मजदूर घर लौटे हैं, उनका लगातार स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। पूल सैंपलिंग की जाए।

सतर्कता: डिस्चार्ज होने वाले मरीजों से करें संपर्क

मंडलायुक्त ने एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के आदेश दिए। उन्होंने सीएमओ व सीएमएस से कहा कि जो मरीज डिस्चार्ज हुए उनके संपर्क में रहें। उन पर नजर रखी जाए। 

उन्होंने एल-1 व एल-2 श्रेणी के अस्पताल को तैयार रखने के आदेश दिए। ताकि जरूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल हो सके। कोरोना के अलावा अन्य बीमारियों से ग्रस्त मरीजों के उपचार में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें