एसपी सिटी ने बताया कि रवि और राहुल चौहान गैंग लीडर हैं। इन दोनों ने 15 दिन पूर्व लूट की योजना बनाई थी। पूछताछ में रवि जैन ने बताया कि उनके निशाने पर एक सराफा व्यापारी था। आरोपियों ने सोचा था कि बुर्का पहनकर जाएंगे तो पहचान नहीं होगी।
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश शहर में मोबाइल छिनैती की घटनाओं को अंजाम देते हैं। मोबाइल फोन को छीनने के बाद बबलू जैन को बेच देते हैं। वो मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। मोबाइल की ईएमआई को बदलकर उसकी बिक्री कर देते थे।
आरोपियों ने यह भी कबूल किया कि वे अब तक चोरी के 100 से अधिक मोबाइल फोन बेच चुके हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 22 मोबाइल बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इनके दो साथी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।