फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालवाले हिस्ट्रीशीटर तो दामाद बड़ा झपटमार, प्रेम कहानी ऐसी कि पकड़ लेंगे सिर

Sat, 23 Feb 2019 01:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक ऐसे झपटमार को दबोचा है, जिसका पूरा ससुराल हिस्ट्रीशीटर है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सन्नी (22) के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के दौरान सन्नी ने पुलिस टीम पर पिस्टल तान दी थी, लेकिन पुलिस ने उसे काबू कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल, चार कारतूस, चोरी की एक बाइक और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है। सन्नी की गिरफ्तारी से पुलिस ने झपटमारी के 13 मामले सुलझाने का दावा किया है।

अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि कुछ दिन से पूर्वी, शाहदरा और उत्तर-पूर्वी जिले में झपटमारी की वारदात हो रही थीं। काले रंग की बाइक पर एक युवक झपटमारी कर रहा था। लोकल पुलिस के अलावा अपराध शाखा भी आरोपी की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


इस बीच बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि मंगोलपुरी का बदमाश सन्नी शास्त्री पार्क की ट्रैफिक लाइट के पास बाइक से आने वाला है। पुलिस ने जाल बिछा दिया। शाम के समय सन्नी मौके पर पहुंचा। उसे दबोचने का प्रयास किया गया, तो वह बाइक समेत गिर गया। इस बीच आरोपी ने पिस्टल निकाल ली, लेकिन पुलिस ने उसे काबू कर लिया।

विज्ञापन

ऐसी है प्रेम कहानी, जिसमें छिपी जुर्म की दास्तां

पुलिस की पूछताछ में आरोपी सन्नी ने बताया कि वह अपने साथी रवि और विवेक के साथ मिलकर झपटमारी कर रहा था। दोनों फिलहाल जेल में बंद हैं। आरोपी ने बताया कि वह 12वीं पास है। 2015 में उसे विवेक विहार की एक युवती से प्यार हुआ।

सन्नी ने अपना परिवार छोड़कर युवती से शादी कर ली। बाद में वह कस्तूरबा नगर आकर रहने लगा। उसके सास-ससुर व तीन साले विवेक विहार थाने के घोषित बदमाश हैं। सन्नी ने भी झपटमारी शुरू कर दी। ससुराल वाले शराब माफिया हैं, उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें