फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दी पर दाग: खनन माफिया से रिश्ते रखने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित, दरोगा ने मांगे थे रुपये

Fri, 05 Feb 2021 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खनन माफिया से रिश्ते रखने पर खेरागढ़ थाने के दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए हैं। एसपी पश्चिम सत्यजीत गुप्ता की जांच में इनके दोषी पाए जाने पर एसएसपी बबलू कुमार ने यह कार्रवाई की। एक होमगार्ड भी दोषी पाया गया है। शिकायत मिली थी कि खेरागढ़ थाने के प्रभारी निरीक्षक सूरज सिंह का करीबी दरोगा पुष्पेंद्र रेत लदे ट्रकों को निकलवाने के बदले 1.5 लाख रुपये मांग रहा है।
विज्ञापन


इसका ऑडियो वायरल होने पर जांच हुई तो दो और पुलिसकर्मी व एक होमगार्ड का नाम सामने आया। ऑडियो पिछले महीने 16 तारीख को वायरल हुआ था। जांच के के दौरान खनन माफिया के गुर्गे के मोबाइल नंबर की डिटेल निकलवाई गई तो चार पुलिसकर्मियों की कई बार की बातचीत की जानकारी मिली।
आगरा: हथियारों के सौदागरों ने दो साल में बेचे एक हजार कारतूस, गन हाउस के रिकॉर्ड चेक करेगी पुलिस
विज्ञापन

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि एसपी वेस्ट की जांच रिपोर्ट के आधार पर दरोगा पुष्पेंद्र कुमार, सिपाही सुधीर तोमर, सिपाही सूरज सिंह, सिपाही वीकेश कुमार को निलंबित कर दिया गया। होमगार्ड हरेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट भेज दी। वह पहले खेरागढ़ थाने के लिए काम कर रहा था। अब उसकी पोस्टिंग होमगार्ड की कंपनी 33 में है। आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने एसएसपी से इस मामले की शिकायत की थी। इसके बाद जांच कराई गई।
विज्ञापन

शर्मनाक : सिपाही की शहादत के बाद भी बंद नहीं की अवैध वसूली
खेरागढ़ में 13 नवंबर 2020 को सिपाही सोनू चौधरी की हत्या खनन माफिया के गुर्गों ने की थी। वह शहीद हो गया पर रेत माफिया के गुर्गों को जाने नहीं दिया। यह मामला शासन तक गया था। इस घटना को एक महीना ही बीता था कि  इसी थाने के सिपाही और दरोगा की खनन माफिया के गुर्गों से लंबी बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया अब जांच में यह साबित भी गया कि पुलिसकर्मियों के खनन माफिया से रिश्ते हैं। एसएसपी ने बताया कि मामला गंभीर है। इसकी विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। इसकी रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें