फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जस्ट कबड्डी लीग' में खेलेंगे ताजनगरी के चार खिलाड़ी, ए ग्रेड में हुआ चयन

Sun, 10 Mar 2019 01:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कबड्डी खिलाड़ी शक्ति चाहर, संतोष लोधी, पंकज ठाकुर और सौरभ चाहर (क्रमश:)
विज्ञापन
ताजनगरी के चार कबड्डी खिलाड़ी ‘जस्ट कबड्डी लीग सीजन-7’ में खेलते हुए नजर आएंगे। खास बात यह है कि इनमें से तीन खिलाड़ी अकोला के गांव नगला कारे के रहने वाले हैं। इन खिलाड़ियों के चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। 
विज्ञापन


गांव नगला कारे के रहने वाले तेजवीर चाहर के पुत्र वाले सौरभ चाहर, वीरेंद्र चाहर के पुत्र शक्ति चाहर, मोहन ठाकुर के पुत्र पंकज ठाकुर और अमरपुरा, बोदला के रहने वाले रामदत्त लोधी के पुत्र संतोष लोधी जस्ट कबड्डी लीग में शामिल हुए थे। 

अच्छा प्रदर्शन करने पर चारों खिलाड़ियों का ए ग्रेड में चयन हुआ है। इन खिलाड़ियों की अप्रैल में लीग में खेलने वाली आठ टीमों के लिए बोली लगेगी। लीग में हरियाणा, मुंबई, कोलकाता, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, गुजरात और राजस्थान की टीमें खेलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न शहरों में होंगे मैच

जुलाई में शुरू होने वाली लीग के मैच देश के विभिन्न शहरों में होंगे। इससे पहले सन 2018 में बैंकॉक में हुई इंटरनेशनल स्कूल गेम्स में भी सौरभ चाहर, शक्ति चाहर और संतोष लोधी भारतीय टीम का हिस्सा बने थे। 

भारतीय टीम के कप्तान अकोला के गांव नगला कारे के रहने वाले शक्ति चाहर थे। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर दुनिया में शहर में नाम रोशन किया था। साथ ही इस चैंपियनशिप में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले खिलाड़ी सौरभ चाहर रहे थे। 
 
गांव में खुशी का माहौल

तीन खिलाड़ियों का देश की प्रतिष्ठित जस्ट कबड्डी लीग से पहले लगे कैंप में ए ग्रेड मिलने पर खुशी का माहौल है। गांव के लोगों को इस बात का गर्व है कि उनके गांव के तीन बेटे लीग में किसी न किसी टीम से खेलते दिखेंगे।

गांव के लोगों का कहना है कि तीनों खिलाड़ी लगातार प्रैक्टिस करते हैं। उनकी कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि एक बार फिर लीग में खेलते हुए वह देश में शहर का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें