सैंया। कस्बा सैंया के समीप जगदीशपुरा के सीताराम की बगीची निवासी अंकित का शव फेंका मिला था। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष सैंया योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 15 मई को सीताराम की बगीची से अंकित लापता हुआ था। मामले में उसके बड़े भाई हर्ष ने जगदीशपुरा में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 18 मई को सैंया के समीप खेत में अंकित का शव फेंका मिला था। शव मिलने के बाद हर्ष ने ही सैंया थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर जगदीशपुरा निवासी आकाश उर्फ ककिया, वंशी, राहुल और सूरज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसओ ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद