फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण हादसा: कार पलटने से तीन बारातियों समेत चार की मौत, दुल्हन ने इस तरह संभाला घायलों को

Mon, 14 May 2018 09:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
घायलों को संभालती दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के बाह क्षेत्र में रविवार दोपहर को भीषण हादसा हो गया। भाऊपुरा मंदिर के पास हाईवे पर चालक को झपकी लगने से अनियंत्रित हुई कार पेड़ से टकरा कर पलट गई। कार में बाराती सवार थे।
विज्ञापन


हादसे में दूल्हे के चाचा, भतीजे, रिश्ते की भाभी की मौत हो गई। जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए। वहीं घटनास्थल पर मदद को पहुंचे भाऊपुरा गांव के तीन लोगों को ट्रॉला ने रौंद डाला। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायल हो गए। 

जानकारी के मुताबिक शनिवार को आगरा के नगला अजीता के थान सिंह पुत्र बाबू सिंह की बारात इटावा के पछांय गांव में उद्यभान सिंह भदौरिया की बेटी के साथ शादी के लिए गई थी। रविवार को दोपहर बाद बाराती दुल्हन की विदा कराकर वापस आ रहे थे। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बाह में हाईवे पर भाऊपुरा गांव के पास आगे वाली कार के चालक राजेश को झपकी लग गई। जिससे बेकाबू हुई कार पेड़ से टकरा कर पलट गई। धमाके की आवाज और चीख पुकार पर वहां से गुजर रहे भाऊपुरा गांव के अतिरात पुत्र मंगल सिंह, रोनी पुत्र श्रीचं, 10 वर्षीय अभय पुत्र वीरी सिंह मदद को पहुंचे।

घायलों को कार से बाहर निकलवाते उससे पहले बाह से आगरा की ओर जा रहे ट्रॉला ने तीनों को रौंदा दिया। जिससे अभय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रोनी और अतिराज को सीएचसी बाह से आगरा भेज दिया गया। 

इधर, मौके पर पहुंची बाह पुलिस ने कार को सीधा कर राहगीरों और बारातियों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। जिसमें दूल्हे के चाचा, भतीजे, रिश्ते की भाभी की मौत हो गई। अन्य घायलों को उपचार के लिए सीएमसी बाह से आगरा रेफर कर दिया। वहीं दुख की इस घड़ी में नई नवेली दुल्हन घायलों को ढांढस बांधती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें